महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सातारा, सांगली में आई बाढ़ से तबाही के मद्देनजर उत्तर भारतीय महासंघ के अध्यक्ष करीम खान ने पिछले शनिवार को एक कुल हिंद मुशायरे का आयोजन किया था। आयोजित मुशायरे का उद्देश्य यह था कि मुशायरे के कार्यक्रम में आए सभी मित्रों एवं शुभचिंतकों की मदद से बाढ़ पीडितों की मदद की जाये। सफलतापूर्वक यह मुशायरा रात 12.30 बजे तक चला। इस मुशायरे की निजामत इरशाद अंजुम ने और सदारत मौलाना हमीदउल्ला चौधरी ने की। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फिल्म स्टार अली खान थेशायरों में आलम निजामी, असद बस्तवी, अखमल बलराम पूरी, राणा तबस्सुम, नूरी अजीज आदि शायरों ने अपने कलाम पेश किए और लोगों की तहसीन ए दाद हासिल कीइस मुशायरे को कामयाब बनाने में महासंघ के अध्यक्ष करीम खान के अलावा जफर मोहम्मदी, शमीम खान, सब्रे आलम, मौलाना सलीम सिराजी, अतहर खान, मौलाना सलाम सलफी आदि का योगदान रहा।
कुल हिंद मुशायरा सम्पन्न
• Gyan Prakash Singh