शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज

मंगलवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गयी। आज मेटल और ऑटो शेयरों में खूब बिकवाली हुई जिसका बाजार पर काफी नकारात्मक असर पड़ा। सेंसेक्स के करीब 1082 शेयर मजबूत हुए, जबकि 1364 शेयरों में गिरावट आयी। वहीं सेंसेक्स 168 शेयरों में कोई बदलाव नहीं आया। सेंसेक्स 41,528.91 के पिछले बंद स्तर के मुकाबले सुबह गिरावट के साथ 41,487.57 पर खुला और आखिर में 205.10 अंकों या 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 41,323.81 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 41,532.59 तक ऊपर जा सका। वहीं एनएसई का निफ्टी 12,224.55 के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले सुबह गिरावट के साथ 12,195.30 पर खुल कर 54.70 अंक या 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 12,169.85 पर बंद हुआ।